Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर77वें स्वतंत्रता दिवस पर बांजे गांजे के साथ छात्र व छात्राओं ने...

77वें स्वतंत्रता दिवस पर बांजे गांजे के साथ छात्र व छात्राओं ने वीर क्रांतिकारियों की याद में निकाला तिरंगा जुलूस।

77वें स्वतंत्रता दिवस पर बांजे गांजे के साथ छात्र व छात्राओं ने वीर क्रांतिकारियों की याद में निकाला तिरंगा जुलूस।

नंदगंज -: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र के विद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सावित्री बालिका इंटर कॉलेज नंदगंज में झंडारोहण के उपरांत प्रधानाचार्या सोनी सिंह ने कहा कि क्रांतिकारियों के बलिदानों के फलस्वरुप प्राप्त स्वतंत्रता को संरक्षित रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है।

फ़ोटो -: शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज में बच्चों के ध्वजारोहण करते प्रधानाचार्य उदय राज व शहीद इंटर कालेज नंदगंज के छात्रों द्वारा निकले तिरंगा जुलूस का दृश्य।

श्रीठाकुरजी राम लक्ष्मण जानकी इंटर कॉलेज बरहपुर के प्रबंधक मोती सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने बांजे गांजे के साथ तिरंगा जुलूस निकालकर बरहपुर गांव तथा पूरे बाजार का भ्रमण के साथ ही विद्यालय के समस्त स्टॉफ संग राष्ट्रगान व झंडा गीत का गाया। शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में प्रधानाचार्य उदयराज के नेतृत्व में नंदगंज बाजार में छात्र- छात्राओं ने हर घर तिरंगा व मेरा माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत वीर क्रांतिकारियों की याद में बैंड की धुन पर तिरंगा यात्रा निकाला।

इस दौरान विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, एवं क्रांतिकारियो के जीवन पर आधारित भाषण, गायन, चित्रकला, रंगोली और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किय गया। प्रतिभागियों में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। अमृत महोत्सव के अवसर पर रेनबो इंटर कालेज तथा महिला महाविद्यालय में प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण किया तथा छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

फ़ोटो -: सावित्री बालिका विद्यालय बरहपुर नन्दगंज द्वारा निकाली गयी तिरंगा जुलूस।

इसी क्रम में अमर शहीद शेषनाथ इंडेन सर्विस धरवां गोदाम पर मालकिन सरोज यादव तथा एजेंसी कार्यालय पर प्रबन्धक सुमिरन यादव ने ध्वजारोहण किया। बरहपुर पंचायत भवन पर विद्यालय के बच्चों तथा गांव के नागरिकों सहित ग्रामप्रधान विजय कुमार सिंह सब्लू ने पटाखों के बीच ध्वजारोहण किया तथा मिष्ठान वितरित किया गया।

यूनियन बैंक शाखा नंदगंज में अधिकारी अभिषेक जायसवाल, नंदगंज थाना में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने झंडे को सलामी देने के साथ ध्वजारोहण किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !