आगामी विधान सभा चुनाव मिशन वर्ष 2022 समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष ने की बैठक
जमानिया/गाजीपुर- आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी को मजबूती प्रदान करने के लिए रविवार को डॉक्टर मासूम रजा राही के यहाँ बूथ कमेटी की आवश्यकत बैठक की आहूत की गयी।
जिसका मुख्य उद्देश्य समाजवादी पार्टी को आगामी विधान सभा चुनाव मिशन वर्ष 2022 ने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करनी है जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष ने कहाँ कि उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर समाजवादी को विजय दिलाना साथ ही आज प्रदेश में अराजकता, भय व गुंडा गर्दी का माहौल बना हुआ हैं, और आज इस बढ़ती महगाई से जनता परेशान हो चुकी है। और जनता को इस बहरूपियो की सरकार है और इनसे लोगों को निजात दिलाना सपा का मुख्य लक्ष्य है।
वार्ड अध्यक्ष आफताब आलम और पर्यवेक्षक नगर सचिव आरिफ खान को बनाया गया आरिफ खान के द्वारा शानदार मीटिंग का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता शब्बीर खान ने किया
उक्त मौके पर जिला सचिव आमिर अली, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा अतीक अहमद राईनी, विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष फिरोज जमाल, नगर महासचिव सोनू खान, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष सफीउल्लाह खान, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष अबू दुजाना, बड़े भाई शकील, समाजवादी पार्टी के युवा नेता समीर सिंह, अभिनव सिंह, के साथ वार्ड के सम्मानित जनता मौजूद थे।


