Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमौलाना अबुल कलाम आज़ाद की 63 वीं पुण्यतिथि पर शिक्षकों को किया...

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की 63 वीं पुण्यतिथि पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की 63 वीं पुण्यतिथि पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया

फोटोअबुल कलाम आज़ाद की 63 वीं पुण्यतिथि पर शिक्षक को सम्मानित करते अल्पसंख्यक जिला चेयरमैन सैफ सिद्दीकी 
ग़ाज़ीपुर/जमानिया – स्थानीय क्षेत्र स्थित पाण्डेय मोड स्थित कांग्रेस कार्यलय पर सोमवार को भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री,भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, इस्लामी बुद्धजीवी और मुस्लिम समाज मे शिक्षा की अलख जलाने वाले महान शख्सियत की 63 पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विशेष रूप से अल्पसंख्यक विभाग की ओर से  कार्यक्रम किया गया। जिस दौरान क्षेत्र के सम्मनित शिक्षकगण को सम्मानित कर मनाया गया।

जिस मौके पर अल्पसंख्यक जिला चेयरमैन सैफ सिद्दीकी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऎसी पार्टी है जो भारत को आज़ादी दिलाने का इतिहास है। यह पार्टी समाज को जोड़ने वाली है और इसके विपरीत आज की सत्ताधारी दल नफरत की रोटी सेक कर राजनीति करती है। और आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर हिफाज़त हुसैन ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा देश के लिये मर मिटने का आज़ाद से लेकर डॉ मुख्तार अहमद अंसारी,इन्दिरा गांधी राजीव गाँधी ने देश के लिए कुर्बानी दिये।

हथकरघा बुनकर विकास सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष सवालेह अंसारी ने कहा कि आज बुनकर समाज भुखमरी के कगार पर पहुँच गया। भारतीय जनता पार्टी के सरकार में सरकारी नौकरी से लेकर सभी क्षेत्रों के साथ बुनकर समाज अपने इस महगाई के दौर में हथकरघा और पॉवर लूम दोनो कारोबारी की धंधा अपनी अंतिम सांस ले रहा और सभी कांग्रेस के पुराने दिन को याद कर रहें।हिफाज़त हुसैन ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के पुण्यतिथि पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

उक्त मौके पर सैफ़ नूर,ताबिश जमा,मज़हर अंसारी।मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के पुण्यतिथि मनाने वालों में जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष एहसान रज़ा खान,जमानिया नगर अध्यक्ष सैयद फैज़ान खान

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !