Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआगामी विधानसभा चुनाव की नींव मजबूत करने के लिये समाजवादी कार्यकर्ताओं ने...

आगामी विधानसभा चुनाव की नींव मजबूत करने के लिये समाजवादी कार्यकर्ताओं ने की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से प्राप्त किया आशीर्वाद

आगामी विधानसभा चुनाव की नींव मजबूत करने के लिये समाजवादी कार्यकर्ताओं ने की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से प्राप्त किया आशीर्वादगाजीपुर/गाज़ीपुर- जमानियां विधानसभा के समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने जमानियां नगर पालिका के सभासद व सपा मिडिया प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए अभी से पूरे जोश के साथ लग जाओ तथा प्रदेश में समाजवादियों की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाओ। क्यो की इस सरकार ने सभी वर्गों का बहुत नुकसान किया है।जितना पिछली सपा सरकार ने कार्य किया है उतना आज तक किसी भी सरकार ने काम नही किया है।

वही उन्होंने कहा कि जब युवा शक्ति एक होगी तभी बदलाव सम्भव हो सकता है। पिछले विकाश कार्यो को जनजन तक पहुचाओ और सपा की सरकार बनाओ तभी सबका हित होगा।

इस दौरान प्रमोद यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी ने विधानसभा, बूथ, सेक्टर व वोटर लिस्ट आदि की विधिवत जानकारी ली और कहा कि आने वाला कल आपका ही होगा। सपा युवा कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर काफी गदगद दिखे।

उक्त मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमरीश यादव, नगर अध्यक्ष इमरान खाँ सद्दाम, संजीत कुशवाहा, अभिषेक यादव, प्रभुनाथ, राकेश कुमार, बबलू यादव, गोलू यादव, बबलू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !