10 वर्षो से वर्तमान सरकार में विकास की राह देख रहा है हेतिमपुर के ग्राम सभा मे निर्मित सम्पर्क मार्ग

जमानिया-गाज़ीपुर- वर्तमान सरकार विकास के नाम पर लोगो के साथ धोखा कर रही है। यह शब्द आपत्ति जनक जरूर है लेकिन यह विचार करने योग्य है। कि जमानिया क्षेत्र के ग्राम सभा हेतिमपुर में पूर्व ग्राम प्रधान का कार्य काल 15 वर्षो तक रहा फिर भी ग्राम सभा में निर्मित मार्ग 10 वर्षो से अपनी बदहाल अवस्था को लेकर आशु बहा रहे है।
पूर्व ग्राम प्रधान हेतिमपुर और खण्ड विकास विभाग जमानिया की मिली भगत के कारण 10 वर्षो विकास के नाम पर लूट
वर्ष 2014 में वर्तमान सरकार जिस तीब्र गति से केंद्र से लेकर उत्तर प्रदेश आगमन हुआ लेकिन उसके फलस्वरूप विकास कार्य नहीं हो रहा है। यह तस्वीरे आपको सच बया कर रही है कि जमानिया क्षेत्र के ग्राम सभा हेतिमपुर में पूर्व ग्राम प्रधान का कार्य काल 15 वर्षो तक रहा फिर भी ग्राम सभा में निर्मित मार्ग आज करीब 10 वर्षो से जर्जर अवस्था मे क्यो पड़े है।
इससे यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि हमारे आलाधिकारी कुम्भकर्णीय निद्रा में सो रहे है। क्यो सो रहे है ? जी हाँ बारीश के कारण स्थानीय लोगों को पैदल चलना दूर मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

वही संजय यादव, बिरजू बिंद, राममोहन, पत्तू लाल, राधेश्याम, रामलाल, संतरा देवी, मिनाकी देवी, सिपाही यादव, जोगिंदर, राधाकृष्ण, आदि लोगो ने बताया की इस सरकार में कोई सुनने वाला नही है ग्राम प्रधान के पास जाने कहाँ जाता है कि तुम लोग हमें वोट नही दिये हो तो काम कहाँ से करवा दें। हमे तो लगता है कि सरकारी अधिकारी ग्राम प्रधान के मिले हुए है जिसके कारण हमारे गाँव मे कोई काम नही हो रहा है।

