जमानियां। रेलवे स्टेशन पर बारिश से नाले के साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी, बस स्टैंड के सामने सड़क पर जमा बारिश का पानी। बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण वाहनों की पार्किंग में असुविधा हो रही है वही नगर पालिका परिषद की ओर से नाला सफाई की तरफ उचित ध्यान नहीं दी जारही है सफाई कर्मियों की लापरवही खुली आखों से देखी जा सकती है बारिश के साथ साथ दुकानों व घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जल जमा होने के कारण आने जाने वालों के लिए बहुत सारी दिक्कते खड़ा कर कर रहा है।

बावजूद इसके नगर पालिका परिषद की साफ सफाई व लापरवाह सफाई कर्मियों की पोल खोल रहा है। बताया जा रहा है। की स्टेशन बाजार व मोहल्लों की नालियों तथा नाला की सफाई व्यवस्था ठीक नही होने से सड़क से लेकर नाला तथा नालियों में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। स्टेशन बाजार के हर मुहल्ले में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जगह जगह जलजमाव से लोगों को आवागमन में परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे साफ नजर आता है कि नगर पालिका परिषद नालों की सफाई को लेकर कितना संवेदनशील है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नाला से जल निकासी होता तो ये समस्या उत्पन्न नहीं होती। वार्ड नंबर 9 व 17 के पालिका सदस्य गंभीर समस्या को मूक दर्शक बने रहते है। परंतु पानी की निकासी का कोई उपाय नगर पालिका परिषद नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों का सुबह शाम इस सड़क से आना जाना रहता है। इसके बाद भी पालिका स्तर पर साथ सफाई की व्यवथा नही कराया जाता है। जल जमाव की समस्या है। लेकिन नगर पालिका परिषद इस ओर गंभीर नहीं है और नहीं साफ सफाई की उचित व्यवस्था ही कि जा रही। इस व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के प्रति क्षेत्र के लोगों में आक्रोश उत्पन्न होता जा रहा।

