Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआज़म खान सपा के रीढ़ के हड्डी हैं और हम सपा पार्टी...

आज़म खान सपा के रीढ़ के हड्डी हैं और हम सपा पार्टी की रीढ़ के हड्डी को नही टूटने देंगे- जज्जु

 ग़ाज़ीपुर। सकलेना बाद स्थित जुनैद शाह पीर बाबा के मज़ार पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवा सपा नेता और समाजसेवी धीरेंद्र यादव जज्जु के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के अच्छे स्वास्थ्य के लिए चादर चढ़ा कर उनके दीर्घायु की कामना की।

फोटो- जुनैद शाह पीर बाबा की मजार पर सपा नेता आज़म खान के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए चादर चढ़ाते समजवादि कार्यकर्ता।

गौरतलब है कि आजम खान की तबियत पिछले कई दिनों से खराब है और उन्हें रामपुर जेल से मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किये गए हैं ।

युवा सपा के कद्दावर  नेता धीरेंद्र यादव ने बताया कि आजम खान हमारी पार्टी के रीढ़ हैं , उनकी मौजूदगी हमारी पार्टी की आधी जान है , इसी क्रम में सपा युवा नेता अभिनव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आज़म खान साहब के प्रति घिनौना व्यवहार कर रही है । परंतु हमे अपने न्यायपालिका से पूरी उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द इंसाफ़ देगी ।

इस दौरान मौजूद अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अतीक़ अहमद ने कहा कि बाबा के मज़ार पर मांगे गए मन्नत पूरे होते हैं और हमे उम्मीद है कि आजम खान जल्द ही ठीक हो कर एक बार फिर चुनाव के मैदान में अपनी पकड़ और मजबूत बनाएंगे।

इस मौके पर धीरेंद्र यादव जज्जु , शाहनवाज़ अली , मुमताज़ अंसारी , राजदीप रावत , इमरान खान , रेयान अहमद , दुर्गेश यादव , अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

                     नज़रुल अंसारी की रिपोर्ट

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !