Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर हुई मारपीट हुई

जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर हुई मारपीट हुई

जमानिया। कोतवाली के नारियावाँ गांव में शनिवार की शाम करीब 6 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनो पक्ष के दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को कोतवाली ले आई।

जानकारी के अनुसार नारियाव गांव निवासी सेराज ने बताया कि वह अपने घर पर परिवार के साथ था। इसी बीच उनके भाई वहां पहुंचे और उसकी जमीन पर कार्य करने लगे। जिसका जब उनके द्वारा विरोध किया तो विपक्षी तीनों भाइयों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसमें सिराज (28) पत्नी सहाना (25) गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों के सिर में गंभीर चोटे आई है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मौके पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई और घायल सिराज एवं पत्नी सहाना का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि सिराज की तहरीर पर 3 लोगों के विरोध अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !