Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरइंसानियत की जंग लड़ते हुए शहीद हुए हजरत हुसैन और उनके 72...

इंसानियत की जंग लड़ते हुए शहीद हुए हजरत हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत पर फिजा में गूंजी हाय हुसैन, प्यासा हुसैन की सदाएं।

इंसानियत की जंग लड़ते हुए शहीद हुए हजरत हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत पर फिजा में गूंजी हाय हुसैन, प्यासा हुसैन की सदाएं।

नन्दगंज- इंसानियत की जंग लड़ते हुए शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत के मौके पर बरहपुर, नंदगंज तथा श्रीगंज में अजादारी जुलूस निकाला गया। मातमी जुलूस नन्दगंज से शुरू होकर श्रीगंज होता हुआ करबला पहुंचकर समाप्त हुआ।जुलुस में ढोल, नगाड़े और बैंडों की मातमी धुन पर युवक मातम करते हुए आगेबढ़ रहे थे। बरहपुर गांव में युवकों व बच्चों ने लाठी दण्डा से युद्ध कला का प्रदर्शन किया गया।

इंसानियत की जंग लड़ते हुए शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत के मौके पर अजादारी जुलूस में शामिल हुए लोग हाय हुसैन, प्यासा हुसैन की सदाओं के साथ ब्लेड तथा जंजीर से अपने जिस्म को जख्मी करते हुए हजरत इमाम हुसैन की शहादत का गम मनाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

मुसलिम समुदाय के लोगों ने मातमी जुलूस निकालकर हुसैन की शहादत को याद किया। अंत में करबला में सभी ताजियों को ठंडा किया गया। हर गांव के ताजिया जुलुस के साथ सुरक्षा हेतु पुलिस की चाक चौकन्द व्यवस्था लगी रही।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !