Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई सम्पन्न

विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई सम्पन्न

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर के कस्बा बाजार स्थित कर्पूरा माता मंदिर परिसर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर देने के साथ ही विस्तार की रणनीति पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि संगठन अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलन्द करने के साथ ही सेवा भाव करने में सदैव से ही तत्पर है। विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना 1964 में हुई थी। इस संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करने के साथ ही हिंदू धर्म की रक्षा करना और समाज की सेवा करना है।संसार का सम्बन्ध ‘ऋणानुबन्ध’ है। इस ऋणानुबन्ध से मुक्त होने का यही उपाय है कि सबकी सेवा करना और किसी से कुछ न चाहना। मनुष्य शरीर अपने सुख-भोग के लिये नहीं मिला, प्रत्युत सेवा करने के लिये, दूसरों को सुख देने के लिये मिला है।

जिनकी सेवा की जाती है, धीरे-धीरे वे स्वयं सेवाकार्य करने वाले बनें। ऐसा हमे वातावरण बनाना है। यह सुखद है कि संगठन के मेहनत के कारण समाज जागृत हुआ है जिससे धर्मांतरण रुका है। हम सभी को एक होकर मजबूती से कार्य करने की आवश्यकता है। उक्त मौके पर मातृ प्रकोष्ठ से सरोज राय, महामंत्री बिपिन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह, नगर मंत्री नारायण दास समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !