Wednesday, July 15, 2026
Homeघटना-दुर्घटनासहारा इंडिया के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने फाँसी लगाकर दी जान।

सहारा इंडिया के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने फाँसी लगाकर दी जान।

सहारा इंडिया के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने फाँसी लगाकर दी जान।

नंदगंज- थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में एक अधेड़ हाईटेंशन पोल में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

फ़ोटो – रेवसा गांव में अवधेश बिन्द के घर रोते बिलखते परिजन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेसवा गांव निवासी अवधेश बिंद (50) वर्ष शनिवार शाम से घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने इधर-उधर बहुत तलाश किया और फोन के माध्यम से रिश्तेदारी में भी पूछताछ की लेकिन कहीं पता नही चला तो थक हार कर सो गए और सोचा कि कहीं गए होंगे सुबह तक आ जाएंगे।

रविवार को सुबह जब ग्रामीण सिवान के तरफ गए तो देखें एक व्यक्ति हाईटेंशन खंभे से रस्सी के सहारे लटका हुआ है। जब लोग मौके पर पहुंचकर देखा तो उसी गांव के अवधेश बिंद ने फांसी लगाकर जान दे दी है। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया। मृतक सहारा इंडिया कंपनी का ए.एफ.एम के पद पर था। लेकिन सहारा पर न्यायालय के लगे रोक से लोगों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। लोगों का मानना है कि लोगों द्वारा पैसे का भुगतान माँगने से तंग आ गया था।

इसी वजह से उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । मृतक अपने पीछे पांच लड़की और दो लड़के छोड़ गए हैं। दो लड़की की शादी हो चुकी है तथा तीन की अभी बाकी है। यही अपने घर के अकेले कमाऊ सदस्य था।पत्नी नयनतारा देवी सहित बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !