Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनारी सशक्तिकरण मिशन व महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत छात्राओं को किया गया...

नारी सशक्तिकरण मिशन व महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

महिला सशक्तिकरण, मिशन के तहत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे मे छात्राओं को दी गयी जानकारी।

जमानियां / गाजीपुर- क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर स्थित आदित्य इण्टर कालेज सभागार में कोतवाली पुलिस द्वारा गुरुवार को महिला सशक्तिकरण, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत छात्राओं को अवगत कराते हुए जागरूक किया।

 

महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह व साक्षी सिंह ने संयुक्त रूप से छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं को संविधान में कई अधिकार दिये गए हैं। आज महिलाएं अपने मेहनत के बल पर विकासशील भारत को विकसित बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत रही है। और पुरुषों के अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन कर किसी भी परीक्षा में अव्वल चल रह रही है।

लेकिन उसके बाद भी कई बार अलग-अलग रूपों में उनको प्रताड़ित किया जाता है तथा उनके अधिकारों का हनन भी किया जाता है। आज महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। तभी महिलाएं सशक्त हो पायेगी। हम सभी को रानी लक्ष्मीबाई, किरण बेदी, सुष्मिता सेन, पद्मावती बंदोपाध्याय, सुचेता कृपलानी की तरह सशक्त महिला बनना हैं।

आज जनपद में महिलाएं उच्च पद को सुशोभित कर महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। इन सभी से हमे सीख लेने की आवश्यक्ता है। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित हेल्प लाइन नंबर 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1090 विमन पावर हेल्प लाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन व महिलाओं के स्वालम्बन के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

उक्त मौके पर प्रधानाचार्य ओमनरायण राय, कम्पनी कमाण्डर परमानन्द दूबे, सहायक कम्पनी कमाण्डर अखिलेश कुमार सिंह, प्लाटून कमाण्डर रविकांत सिंह, शिक्षक अनुराग पाण्डेय, अरुण कुमार, देवेन्द्र सिंह, प्रभाकर सिंह, अखिलेश गुप्ता, विकास सिंह, किशलय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !