Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपेड़-पौधे से ही बचाया जा सकता है पर्यावरण का अस्तित्व प्रतिनिधि मन्नू...

पेड़-पौधे से ही बचाया जा सकता है पर्यावरण का अस्तित्व प्रतिनिधि मन्नू सिंह

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर स्थित खण्ड शिक्षा कार्यालय के सामने बुद्धवार को पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए और धरा को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण कर वृहद रूप से वृक्षारोपण करने व रोपित पौधे का संरक्षण करने का संदेश दिया तथा कार्यालय परिसर में शौचालय निर्माण की बात कही।

वही यह भी कहा की आप भी
प्रति वर्ष पौधरोपण करते हुए अपने छेत्र को हरा भरा बनाइए और बताया कि वृक्ष पृथ्वी पर जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। वृक्षों के बिना पृथ्वी मृत और शुष्क हो जाएगी। वृक्ष पर्यावरण का अति महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं। असुरक्षित पर्यावरण धरती पर रहने वाले सभी जीवों के लिये प्राणलेवा साबित हो सकता है। अत: आवश्यक है कि पर्यावरण को संतुलित और सुरक्षित बनाया जाए। आज शहरों में जिस तरह से निर्माण कार्य चल रहा है उससे प्रकृति को नुकसान ही हो रहा है। आधुनिक विकास की नींव प्रकृति के विनाश पर रखना हमारी बडी भूल है। शहरों में लोग अपने-अपने घरों में गमलों में छोटे पौधे लगा रहे हैं।

छोटे पौधे सिर्फ सजावट कर सकते हैं पर्यायवरण व स्वास्थ्य की रक्षा नहीं कर सकते। वन व पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिवर्ष सभी व्यक्ति को कम से कम दो पौधा लगाना होगा तभी हमारा भविष्य सुरक्षित व संरक्षित रह पायेगा। उन्होंने महिला व पुरुष शिक्षकों की परेशानी को देखते हुए परिसर में 6 सीटर शौचालय बनवाने का वादा किया। बीआरसी कार्यालय सहायक सत्येन्द्र सिंह यादव ने रोपित पौधे का संरक्षण का संकल्प लिया। उक्त मौके पर शिक्षक मनीष सिंह, मंगलदेव यादव, राहुल सिंह, जीतु कुशवाहा, विकास सिंह, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !