भगवान चित्रगुप्त मंदिर के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने सौंपा गया ज्ञापन।
गाज़ीपुर- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश (पूर्वी) का एक प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में लखनऊ में एक भव्य चित्रगुप्त मंदिर के निर्माण को लेकर योगी प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

ज्ञापन में निम्नलिखित अनुरोध में, लखनऊ में एक भव्य चित्रगुप्त मंदिर के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए ताकि कायस्थ समाज एक भव्य मंदिर का निर्माण करा सके। प्रदेश इकाई को अपना कार्यभार सुचारू रूप से करने के लिए लखनऊ में एक कार्यालय भवन उपलब्ध कराया जाए जिससे प्रदेश इकाई व जिले की कार्यों में अच्छा समन्वय बना रहे।
जो जनपद कायस्थ बाहुल्य हैं उन जनपदों में प्रत्याशियों का चयन करते समय कायस्थ बिरादरी के लोगों को वरीयता दी जाए ।
कायस्थों को उनकी आबादी के हिसाब से प्रत्येक चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए तथा विभिन्न निगमों में मनोनयन करते समय कायस्थ समाज के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए। लखनऊ नगर के एक प्रमुख चौराहे का नाम चित्रगुप्त चौक किया जाए और किसी महत्वपूर्ण पार्क में भगवान चित्रगुप्त की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाए।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रचलित विभिन्न लाभकारी योजनाओं में से किसी एक का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के नाम पर रखे जाने की कृपा की जाए प्रतिनिधिमंडल में अरुण सक्सेना वन एवं पर्यावरण मंत्री, सिद्धार्थ नाथ सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री, हृदय नारायण श्रीवास्तव संरक्षक, उमेश कुमार श्रीवास्तव रिटायर्ड आईपीएस अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा(पूर्वी), ज्ञान प्रकाश अस्थाना महामंत्री, सत्यव्रत लाल श्रीवास्तव अध्यक्ष गोरखपुर इकाई, चित्रगुप्त मंदिर गोरखपुर, डॉ.ज्योत्सना श्रीवास्तव शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुन कर उनकी समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया और यह भी कहा कि कायस्थ समाज सदा से राष्ट्रवादी रहा है और कायस्थों का एक गौरवशाली इतिहास भी रहा है प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर शीघ्र निर्णय लिए जाने का दिए जाने का आश्वासन भी दिया ।

