अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत ने यादव समाज के वरिष्ठ नेताओं से सम्पर्क करके किया विचार विमर्स।
नन्दगंज – अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा गाजीपुर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुजीत यादव द्वारा कार्यकारिणी के गठन एवं जनसम्पर्क अभियान के तहत जनपद में यादव समाज के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर विचार विमर्स करने की कड़ी में सोमवार को सिधौना जाकर पूर्वांचल के कथित गांधी एवं पूर्व एमएलसी स्व.रामकरन दादा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके आशीर्वाद लिया।

इसके उपरान्त दादा के सुपुत्र व पूर्व एमएलसी विजय यादव से विचार विमर्स किया। इसके बाद सादात में सादात के पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मदेव यादव से मिलकर आशीर्वाद के साथ सुझाव लिया। इसी कड़ी में सैदपुर में छोटेलाल प्रधान, दारुनपुर में श्रीमती सीता यादव तथा मैनपुर के कमलेश यादव से भी शिष्टाचार भेंट करके यादव समाज की एकजुटता एवं मजबूती हेतु विचार विमर्स के साथ सुझाव लिया।
सभी वरिष्ठों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को यादव समाज को मजबूती प्रदान करने हेतु सहयोग देने का वादा किया। जनसम्पर्क अभियान में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव के साथ समाजवादी पार्टी के नेता रामनगीना यादव, सिंहासन यादव , रामबचन यादव, अजय यादव आदि प्रमुख लोग मौजूद रहें।

