Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया क्षेत्र के विकाश कार्यों का निरीक्षण

विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया क्षेत्र के विकाश कार्यों का निरीक्षण

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के निर्माणाधीन बरुइन-दिलदारनगर सम्पर्क का विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर सोमवार को प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने निरीक्षण किया।

बरूईंन दिलदारनगर संपर्क मार्ग

पीएमजीएसवाई योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर सड़क का गुणवतापूर्ण निर्माण सहित पटरी का शीघ्र निर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कों के निर्माण से ही क्षेत्र का विकास सम्भव है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

जमानिया तहसील परिसर मे सीसी रोड का निर्माण कार्य

इस सड़क निर्माण से स्टेशन बाजार दिलदारनगर से जुड़ जायेगा तथा दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन करने में सुविधा हो जायेगी। विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर व गड्ढा युक्त सड़कों का निर्माण वर्तमान वित्तीय वर्ष में किया जायेगा। जिससे विकास की गति को मजबूती मिल सकेगी। इस दौरान जेई राहुल राय, अनिल यादव, प्रमोद यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !