Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकुपोषण माह एवं महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कुपोषण माह एवं महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कुपोषण माह एवं महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

ज़मानियां/गाज़ीपुर-  कुपोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना द्वारा चलाई जा रही गोद भराई कार्यक्रम एवं महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कुपोषण माह को किया गया।

फ़ोटो-कुपोषण माह एवं महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं से वार्तालाप करती जमानिया विधायिका सुनीता सिंह

इसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल को लेकर कई जानकारी भी दी गई।इस दौरान ज़मानियां विधायक सुनीता सिंह ने गोद भराई रश्म को निभाया और कहा कि सरकार मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के लिये जागरूकता अभियान चलाई जा रही है।

केंद्र प्रभारी सीडीपीओ एजाज अहमद ने कहा कि गोद भराई का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दिनों में बेहतर पोषण की जरूरत के बारे में गर्भवती महिलाओं को अवगत कराना है। माता एवं गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं में कमी लाने लाने के लिए गर्भवती के साथ परिवार के लोगों को भी अच्छे पोषण पर ध्यान देना चाहिए।

बेहतर पोषण एक स्वस्थ बच्चे के जन्म में सहायक होने के साथ गर्भवती महिलाओं में मातृ मृत्यु दर में कमी भी लाता है। गर्भ के दौरान शरीर को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इस दौरान आहार में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट के साथ वसा की भी मात्रा का होना जरूरी होता है।

इसके लिए बाल विकास योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को मासिक पौष्टिक आहार वितरित किया जाता है। हरी साग-सब्जी, सतरंगी फल, दाल, सूखे मेवे एवं दूध के सेवन से आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति आसानी से की जा सकती है। पुरुषों से कम नहीं है।

महिलाएं हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल रही है। बस जागरूक बनने की आवश्यक है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओ को सशक्तिकरण बनाने के लिये विभागीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।

इस अवसर पर रजिया बेगम, रेशमा बानो, नरगिस बानो, संगीता, रीना देवी आदि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ सुपरवाइजर गण के साथ स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रवि रंजन उपस्थित रही।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !