Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाट्रक की टक्कर से पिता और पुत्र घायल

ट्रक की टक्कर से पिता और पुत्र घायल

ट्रक की टक्कर से पिता और पुत्र घायल

ज़मानियां / गाजीपुर – स्थानीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित पुलिस चौकी के समीप ट्रक की टक्कर में बाइक सवार पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया।

आनन फानन में नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिये भर्ती किया गया। घायलो कि हालत गंभीर देखते हुए पिता– पुत्र को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। 

बताया जा रहा है कि जिला चंदौली थाना धीना निवासी बुद्धिराम 20 वर्ष शंकर 50 वर्ष बाइक से ज़मानियां क्षेत्र में कही आये हुए थे। बुधवार की दोपहर में वापस घर जा रहे थे।कि अचानक उसी समय तेज रफ्तार जनपद मुख्यालय की तरफ जा रही ट्रक से धक्का लगने के कारण दोनों पिता पुत्र गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जहां राहगीरों की मदद से नगर स्थित प्रा0 स्वा0 केंद्र पर इलाज के लिये भर्ती कराया गया।

परन्तु इलाज कर रहे केंद्र पर तैनात ड0 अखिलेश कुमार ने चिंता जनक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !