जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर स्थित गोरवा मोहल्ले में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे घर के बाहर मोबाइल को चार्ज में लगाते समय विधुत करंट लगने से युवक की मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक गोरवा मोहल्ले का रहने वाला बबलू बिन्द (20) अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के बाहर बैठा था।इसी दौरान लाईट चली गयी और उसका मोबाइल डाउन था।
जिससे वह चार्ज में लगा रहा था कि अचानक उसे जोरदार बिजली का झटका लगा और वह जमीन पर गिर गया। जिसके बाद उसके साथ बैठे साथियों ने शोर मचा कर परिजनों को घटना से अवगत कराया और आनन फानन में परिजनों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसका दाह संस्कार नगर के बलुआ घाट पर कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकार के किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है।


