Thursday, July 16, 2026
Homeघटना-दुर्घटना17 वर्षीय किशोरी ने गंगा मे छलांग लगाकर की आत्महत्या शव बरामद

17 वर्षीय किशोरी ने गंगा मे छलांग लगाकर की आत्महत्या शव बरामद

ज़मानिया पक्का पुल से 17 वर्षीय किशोरी ने गंगा नदी में  छलांग लगाकर किया अपनी जीवन लीला समाप्त।

जमानियां- कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित जमानियाँ-धरम्मरपुर पक्का गंगा पुल से गुरुवार की भोर 17 वर्षीय किशोरी ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। वही घटना की  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की सहायता से शव को बरामद करने का प्रयास जारी कर दी। काफी देर के शव को सतुवानी गंगा घाट से बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम कसेरा पोखरा के बिंद बस्ती निवासी रामनिवास की पुत्री संध्या (17) बुद्धवार की रात किसी बात को लेकर घर से निकल गई। सुबह परिजन देखे की पुत्री घर में नहीं है तो इधर-उधर खोजबीन किये लेकिन कही पता नहीं चला। गंगा पक्का पुल से एक किशोरी के छलांग लगाने की सूचना मिली तो परिजन पक्का पुल पर आ गये तथा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिये।

पुलिस गोताखोर की मदद से किशोरी के शव को बरामद करने का प्रयास करने लगी। कड़ी मसक्कत के बाद सतुवानी गंगा घाट के पास शव को बरामद किया। शव को देखते ही परिजन बिलखने लगे। संध्या दो भाई व दो बहन में बड़ी थी। इस बाबत कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पक्का पुल से नाबालिक लड़की के कूदने की सूचना मिली।

जिसके बाद पुलिस द्वारा गंगा के आस पास गोताखोर की मदद से छानबीन कराई गयी। लेकिन गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण कड़ी मसक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया है। ज्ञात हो कि बीते 17 जुलाई को पक्का गंगा पुल से कसेरा पोखरा निवासी अर्चना (25) द्वारा गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !