Wednesday, July 15, 2026
Homeक्राइमयुवती को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवती को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक बालिका को शादी का झांसा दे बहला फुसला कर भगाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की खोजबीन करनी सुरु कर दी हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्का बॉँध गांव से नाबालिग बालिका को शादी का झांसा व बहला फुसलाकर एक युवक बीते 4 तारीख को भगाकर ले गया । जिसके बाद से परिजन ने बहुत खोजबीन की लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चला । थक हार कर जब कहीं से कुछ जानकारी नहीं हो पाई तो जमानिया कोतवाली में बालिका के पिता ने लिखित तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि बालिका पिता द्वारा प्राप्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अभियुक्त की खोजबीन जारी है गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के विशेश्वरपुर माफी गांव का रहने वाला है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !