Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअग्रसेन कन्या पी जी कॉलेज में पोस्टर/मॉडल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

अग्रसेन कन्या पी जी कॉलेज में पोस्टर/मॉडल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

 *शिक्षा तभी सार्थक है,जब वह सृजनात्मक हो – अनिल जैन*

वाराणसी- क्षेत्र स्थित श्री अग्रसेन कन्या पी जी कॉलेज वाराणसी के परमानंदपुर परिसर में मनोविज्ञान विभाग द्वारा पोस्टर/मॉडल एवम् क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अनिल कुमार जैन  द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

फोटो- फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अनिल कुमार जैन

जिस दौरान श्री जैन ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब वह सृजनात्मक हो। कोविड के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि अभी भी हमें पूरी सावधानी, मास्क, सेनेटाइजर, साबुन से हाथ धोना,भौतिक दूरी बनाए रखना बहुत आवश्यक है।

जिसमे कोविड -19 का हमारे जीवन के विभिन्न पक्षों पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित पोस्टर और मॉडल प्रदर्शनी का बहुत ही भव्य आयोजन किया गया,जिसमें मनोविज्ञान विषय की बी ए प्रथम वर्ष से एम ए अंतिम वर्ष तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

विशिष्ट अतिथि बी एच यू मनोविज्ञान विभाग के प्रो योगेश आर्या ने कहा कि निरंतर मेहनत करते रहने से सफलता अवश्य मिलती है। प्रतियोगिता से हमारे अंदर सहयोग एवम्  एक दूसरे के साथ मिल जुल कर कार्य करने की प्रवृत्ति विकसित होती है।हमारी प्रच्छन्न शक्ति भी उभरकर सामने आती है।

अभिव्यक्ति और ज्ञान के साथ ही साधना भी जरूरी है।अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान, डा ओ पी चौधरी ने किया और क्विज व पोस्टर प्रतियोगिता के उद्देश्यों को रेखांकित किया।कार्यक्रम की संयोजक डा मिथिलेश सिंह तथा सह संयोजक डा आराधना श्रीवास्तव ने संयुक्त बयान में कहा कि अधिगम प्रक्रिया में चार्ट,पोस्टर व मॉडल का बहुत बड़ा योगदान है। यह किसी भी संप्रत्याय को समझने और कुछ नया सृजनात्मक कार्य करने की अभिप्रेरणा को जागृत करता है।ध्यातव्य है कि सभी पोस्टर और मॉडल छात्राओं ने स्वयं बनाए थे, जिससे उनकी रचनात्मकता व परिश्रम स्पष्ट झलक रहा था।

पोस्टर व मॉडल प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में प्रो योगेश आर्या, डा निहारिका, डा धनंजय सहाय ने बड़े मनोयोग पूर्वक सभी का अवलोकन कर निर्णय किया। क्विज मास्टर के रूप में डा मिथिलेश सिंह, डा शशी बाला, डा आराधना, डा मंजरी श्रीवास्तव,स्कोरिंग सुष्मिता एवम् गुड़िया तथा टाइम कीपिंग शिल्पा सिंह एवम् पूजा सिंह ने डा एम जी शर्मा के साथ किया। 

तकनीकी सहयोग शोध छात्र जय कुशवाहा एवम् संजय श्रीवास्तव ने किया।हरलॉक टीम प्रथम,द्वितीय स्थान पर अनस्तसी,तृतीय स्थान अन्ना फ्रायड,जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में स्नातक स्तर पर प्रथम स्थान अदिति मिश्रा,द्वितीय रोवा परवीन,तृतीय स्थान शालू सोनकर एवम् परस्नातक स्तर पर प्रथम स्थान शैल सिंह,द्वितीय स्मृति सिंह एवम् तृतीय स्थान सुरुचि मौर्य को प्राप्त हुआ। अलका मौर्य के पुश बटन से सेनेटाइजर उगलता मॉडल सभी के लिए चर्चा व कौतूहल का विषय था। सुजाता की रंगोली भी बहु चर्चित रही,सभी ने एक सुर में प्रशंसा किया।

इस अवसर पर डा संध्या ओझा, डा एम जी शर्मा, डा आभा सक्सेना, डा अनीता सिंह,डा मृदुला व्यास, डा कमलेश डूबे, डा निशा पाठक,डॉ उषा बालचंदानी, डॉ साधना यादव, डा सुनीता सिंह, डा श्वेता सिंह,शोभा प्रजापति, डॉ उषा चौधरी, बेबी,अजयश्रीवास्तव,प्रीतमजी, शमशेर,प्रियंका,शिल्पी,नेहा,पूजा गुप्ता सहित अनेक लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

संचालन डा मिथिलेश सिंह एव धन्यवाद ज्ञापन डा आराधना श्रीवास्तव ने किया।

       

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !