Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनकली तेल व चाय पत्ती बनाने वाली गिरोह का पुलिस ने किया...

नकली तेल व चाय पत्ती बनाने वाली गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

नकली तेल व चाय पत्ती बनाने वाली गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़ 

गाजीपुर- जनपद के बिरनो थाना अंतर्गत मिक्षौली मोड़ के पास एक घर में टाटा टी,हिमालया फेसवॉश,डाबर गुलाबजल ,हेंडसेनेटाइजर, जैस्मीन तेल इत्यादि ब्रांड का डब्लिकेट समान बनाकर नगर के विभिन्य इलाको में बेच जा रहा था।

जब इसकी जानकारी कम्पनी के अधिकारियों को पता चला तब अपने कम्पनी के एक कर्मचारी को जांच पड़ताल करने ग़ाज़ीपुर भेजा। मिली जानकारी के अनुसार डाबर कम्पनी के कर्मचारी मनीष गुप्ता पुत्र कनैयालाल गुप्ता ने मिली जानकारी के आधार पर जब बिरनो थाना अंतर्गत मिक्षौली मोड़ के पास एक घर में गुप्त रूप से जाकर पड़ताल किया तो सचाई जान पैरो तले जमीन खिसक गई। तत्काल कारवाही हेतु बिरनो थाना के थानेदार को पूरे प्रकरण के बारे में बताया व लिखित तहरी दी।

जिसपर पुलिस हरकत में आई और तत्काल मौके पर पहुच छापा मेरी कर नकली समान को जब्त कर लिया। वह कार्य कर रहे व्यक्तियों से पूछताछ पर जानकारी मिली कि जिस घर मे छापेमारी हुई है वो घर रामप्रताप कुशवाहा का है।

जो अभी वाराणसी गए है व पूरा डब्लिकेट समान वही करवाता है। मैके पर पहुची पुलिस बल ने सारा नकली माल को जब्त कर उक्त कारवाही का निर्देशन दिया। जब्त नकली माल टाटा टी पहुच 2014 पीस,टाटा टी प्रीमियम पाउच 1938 पीस,टाटा तेज प्रीमियम 9216पीस, टाटा टी गोल्ड 1630पीस, लस चाय पत्ती 40 किलो, व खाली पैपर,हिलामया फेसवॉश 2018 पीस, डाबर गुलाबजल खाली बोतल 1024 पीस, निहार शांति जैस्मीन तेल 1920 पीस व स्टिकर रामप्रताप कुशवाहा के घर से बरामद किया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !