न्यायालय द्वारा जारी बिना जमानती वारंट के तहत पुलिस ने चार अभ्युक्तो को किया गया गिरफ्तार ।
नंदगंज- थाना क्षेत्र के सौरम गांव में विगत 2019 में दो पक्षों में हुए विवाद एवं मारपीट को लेकर न्यायालय में चल रहे मुकदमें में बार बार सम्यन आने पर हाजिर न होने पर न्यायालय द्वारा जारी बिना जमानती वारंट के तहत पुलिस ने आठ वारंटी में से चार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सौरम गांव में विगत 2019 में दो पक्षों में हुए विवाद एवं मारपीट को लेकर न्यायालय में चल रहे मुकदमा चल रहा था लेकिन वही न्यायालय द्वारा बार-बार जमानती वारंट बाद भी अभ्युक्तो द्वारा न्यायालय नहीं जाने को लेकर राजित राम, उमेश राम,योगेन्द्र राम तथा बाबूलाल को सोमवार को सुबह उनके घर सौरम से गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया।
वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इसी केस में अभी चार वारंटी फरार है।

