Tuesday, September 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाबाइक के जोरदार धक्के से घायल बुजुर्ग की मौत, पुत्र ने दर्ज...

बाइक के जोरदार धक्के से घायल बुजुर्ग की मौत, पुत्र ने दर्ज कराया थाने मे मुकदमा

बाइक के जोरदार धक्के से घायल बुजुर्ग की मौत, पुत्र ने थाने में दर्ज़ कराया मुकदमा।

नंदगंज- रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के ग्राम सोंठी भट्टी में रविवार की देर शाम एक बाइक पर सवार तीन युवको ने एक अधेड़ व्यक्ति को धक्का मार दिया।जिससे अधेड़ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोग उसे नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज ले गये। यहां से रेफर होकर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां के चिकित्सकों ने भी गम्भीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार सोंठी गांव निवासी तीन युवक एकही बाइक पर सवार होकर एक बकरी लिये रिश्तेदारी से घर सोन्ठी आ रहे थे। रास्ते में 112 न० की पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो ये सब रुकने की जगह गति बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस भी पीछे लग गयी।

बाइक सवार भागते हुए अपने गांव सोन्ठी पहुँचे तभी उसी गांव के वृद्ध टेकुनी बिन्द 64 वर्ष पुत्र स्व. रामधारी को ब जोरदार धक्का मार दिया । जिससे वह गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। बाइक सवार तीनों युवक भी गिर पड़े। उसी समय पुलिस भी पहुँच गयी। पुलिस तथा गांव के लोग घायल टेकुनी बिन्द को न्यू पीएचसी नंदगंज ले आये, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल के डाक्टरों ने भी गम्भीर स्तिथि को देखते हुए वाराणसी हेतु रेफर किए जाने पर वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही अधेड़ ने दम तोड़ दिया। पुलिस बाइक सहित तीनों युवको को भी थाने उठा लायी है। उधर मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया है। मृतक के बड़े पुत्र राजकुमार ने अपने गांव के ही बाइक चालक अरविन्द उर्फ ओमप्रकाश तथा बाइक पर बैठे दो अन्य के खिलाफ बाइक से धक्का मारने का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

मृतक को चार बेटियां व चार बेटे हैं। सभी लड़कियों तथा दो लड़को की शादी हो गयी है। दो लड़को की अभी बाकी है। मृतक कबाड़ खरीदने का फेरी का काम करता था। मृतक की पत्नी भागवन्ती देवी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।

थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि मृतक के पुत्र द्वारा दी गयी तहरीर पर नामजद मुकदमा लिखकर छानबीन की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !