अंतराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान द्वारा किसान गोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ज़मानियां / गाजीपुर- अंतराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान दक्षिणएशिया के निर्देशन में गुरुवार को क्षेत्रीय वाराणसी के तत्वाधान में उमरगंज गांव में किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ किसान वक्ताओं द्वारा जैविक खाद और उर्वरक के प्रयोग कर किसानों को खेती करने पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 अजय कुमार मिश्रा ने घरेलू अपशिष्ट एवं गोबर से स्वयं जैविक तैयार करने की विधि पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिक उत्पादन के लिये किसान वन्धुओं को इसका रायोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर किसानों को प्रगतिशील बनना है। तो खेती में जैविक गोबर से तैयार कर स्तेमाल करना शुरू कर दें।
उक्त मौके पर वरिष्ठ किसान विजय कुमार सिंह व विध्यवासिनी राय ने भी किसान गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त की। इस अवसर पर सन्तोष कुमार कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, संजय, धनन्जय आदि किसान बन्धु शामिल रहे ।


