सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरिमनी कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को किया गया सम्मानित।
गाज़ीपुर- क्षेत्र के सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गांधीपुरम, बोरशिया, गाजीपुर में शनिवार को इन्वेस्टीचर सेरिमनी कार्यक्रम का आयोजन भब्य रूप से किया गया I
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की निदेशक डॉ प्रीति सिंह थी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवम सिंह तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबुद्ध पत्रकार विकास राय थे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि गण द्वारा मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
तत्पश्चात विद्यालय के म्यूजिक टीचर अजीत सिंह के मार्गदर्शन में बच्चों ने रामचरितमानस की चौपाई और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अभिभावकों तथा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिए । सीसीए कोऑर्डिनेटर शिवांगी सिंह के मार्गदर्शन में जागृति तिवारी एवं आयुषी राय ने नृत्य की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति की ।
इसी क्रम में मुख्य अतिथि डॉ प्रीति सिंह, शिवम सिंह, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक अमित रघुवंशी, सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी, अति विशिष्ट अतिथि विकास राय ने विद्यालय के हेड बॉय कंदर्प तिवारी, हेड गर्ल निकहत, वॉइस हेड बॉय शाश्वत राय, वाइस हेड गर्ल महिमा यादव तथा विद्यालय के चारों हाउसेस के कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं हाउस मास्टर, मिस्ट्रेसेस को शैशेज और बैजेज प्रदान किया गया ।
साथ ही प्रधानाचार्य के द्वारा उनको भविष्य में निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रीति सिंह ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को धन्यवाद देते हुए शिक्षकों एवं प्रतिभागियों की उत्कृष्ट प्रस्तुति से गदगद होकर उनकी खूब प्रशंसा की। उन्होंने अभिभावकों से मुखातिब होते हुए बताया कि विद्यालय के बच्चे निरंतर अच्छा सीख रहे हैं और जनपद स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए या नौकरी के लिए तैयारी करने के लिए दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा । दिल्ली, प्रयागराज या कानपुर जैसा माहौल और सुविधाएं सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस में उपलब्ध होगा जिससे अभिभावकों को भी अपने बच्चों के लिए जो सपने देखे हैं उसको साकार करने में सहूलियत होगी ।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने ‘इन्वेस्टीचर सेरिमनी’ के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा की विद्यार्थी विद्यालय में जो भी ज्ञान सीखते हैं उसको व्यवहारगत करने के लिए छोटी-छोटी जिम्मेदारिया जरूरी होती हैं। इन जिम्मेदारियों से बच्चों में सामाजिकता, मानवीय मूल्य, अनुशासन, ईमानदारी, विषम परिस्थिति में भी सही निर्णय लेने की क्षमता इत्यादि जैसे गुणों का विकास होता हैं ।
उन्होंने यहां तक कहा की शिक्षा का प्राथमिक उद्देश्य मनुष्य बनाना है विद्वान बाद में। सीनियर विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए देखकर छोटे विद्यार्थी भी सीखते हैं। अतः विद्यालय स्तर पर बच्चों के अंदर सामाजिक गुणों का विकास करने के लिए जिम्मेदारी रुपी शैश और बैज दिए जाते हैं ।
अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि तथा अभिभावक गण का आभार जताते हुए विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी तथा विद्यार्थियों को सफल कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिए। उत्कृष्ट संचालन अक्षय उपाध्याय एवं शिवांगी सिंह द्वारा किया गया ।
उक्त अवसर पर आवेश कुमार, श्रेया सिंह, कोकिला तिवारी, प्रकाश सिंह, आशुतोष दुबे, अवनीश राय, चित्रांश राय, विष्णु दत्त, नीतीश कुमार, जानकी, श्वेता पांडे, हेगा, पीडो , प्रियंका यादव, सुनील सिंह, अंकिता, शिवानी, रवि तिवारी, अमित सिंह एवं अभिभावक गण उपस्थित थे

