नंदगंज के पारस गली में लगे एक ही विद्युत पोल में फैले मकड़जाल से नगर के लोग परेशान।
नंदगंज- स्थानीय क्षेत्र बाजार के पारस गली में लगे एक ही विद्युत खम्भे से सैकड़ों उपभोक्ताओं को विद्युत कनेकशन दिया गया है। इसमें कितने वैध तथा कितने अवैध है। यह तो बिजली विभाग के कर्मचारी ही बता सकते है। लेकिन इन कनेक्शनों के मकढ़जाल से आये दिन तार का टूटना तथा केबिल जलने का सिलसिला जारी रहता है।

जिससे विद्युत बाधित होने के साथ ही लोगों के यहाँ लो- वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। पारस गली के निवासियों के अनुसार इस गली में तथा अगल बगल नये मकान बनते जा रहे है। इन सभी को ढ़ाई तीन सौ मीटर की लम्बी केबिल से कनेक्शन दिया गया है विद्युत तार की लोड क्षमता से अधिक कनेक्शन का लोड देने से अक्सर तार गलकर गिरते रहते है।
इस गली में किराना तथा रेडीमेड कपड़े की बड़ी बड़ी दुकाने होने के साथ ही बरहपुर गांव के नागरिकों का देर रात तक आवागमन बना रहता है। फलस्वरूप तार टूटकर गिरने से कई बार लोग बिजली की चपेट में आकर बाल बाल बचे है। लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग एक खम्भा बढ़ाने की जगह अभी भी इसी पोल से कनेक्शन जोड़ता जा रहा है।
इस एक खम्भा से विद्युत कनेक्शन की सीमा से अधिक कनेक्शन देने तथा बढ़ते लोड के कारण शाम होते ही खम्भे के पास स्पार्किंग भी होती रहती है। दूसरी तरफ उपभोक्ता भी लो- वोल्टेज की समस्या से जूझते रहते है। कभी कभी तो बल्व की रोशनी डिबरी जैसी हो जाती है। वो तो एलईडी बल्व का जमाना है कि कुछ रोशनी मिल जाती है।
बरना बिजली का पंखा सहित अन्य उपकरण तो कुछ घंटो के लिये शो पीस बन जाते है। यदि विभाग द्वारा एक पोल और लगा दिया जाय तो अधिकांश समस्या का समाधान हो सकता है।लेकिन विभाग इस समस्या को जानकर और देखकर भी अनजान बना हुआ है। जबकि इस गली के लोगों द्वारा कई बार इस समस्या से अवगत करा चुके है।

