ज़मानिया बरूइन स्थित नहर पुलिया के पास नहर में मिली 36 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका।
जमानियाँ / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरूइन स्थित नहर पुलिया के पास नहर में बुद्धवार की सुबह शव मिलने से ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। वही शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने शव को नहर से बाहर निकाला तो उसकी पहचान ग्राम बरुइन निवासी मोती राम (36) पुत्र रामबचन राम के रूप में हुई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने शव को लेकर अपने घर चले गये।
जानकारी के अनुसार मोती राम मंगलवार की रात से ही घर से गायब था। परिजन रात में काफी खोज-बीन किये लेकिन पता नहीं चला। सुबह बरुइन नहर पुलिया के पास दिलदारनगर रजवाहा में शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे व शव को लेकर घर आये तथा पुलिस को सूचना दिये बिना ही अत्येष्ठी कर दिये।
मोती दो भाइयों में बड़ा था तथा एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाता था। मौत की सूचना पर पत्नी के आंखों से ऑंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। ग्रामीणों के अनुसार नहर में गिरने से मोती की मौत हुई है।

