Saturday, July 11, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरशादियों में वेटर का काम करने वाले 5 नाबालिग बच्चों को बाल...

शादियों में वेटर का काम करने वाले 5 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से कराया मुक्त

  • गैर जनपद के नाबालिग बच्चों को पैसे की लालच देकर करया जा रहा था कार्य

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम में व जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक ,ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे व मानव तस्करी रोधी इकाई प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, उपनिरीक्षक हरिदत्त पाण्डेय, आरक्षी अमन द्विवेदी द्वारा बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति के रोकथाम हेतु विशेष अभियान थाना रावर्टसगंज अन्तर्गत कस्बा एवं ब्लाक मुख्यालय पर चलाया गया। अभियान के दौरान रॉबर्ट्सगंज बस स्टैंड की ओर जाते पांच नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों मे बच्चे मिले।

बच्चों से पुछ ताछ किया गया बच्चों की स्थिति को दृष्टिगत देखते हुए टीम द्वारा तत्काल सभी बच्चों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के समक्ष नाबालिग बच्चों द्वारा बताया गया कि हम लोगो से केटरर द्वारा शादियों मे वेटर का कार्य कराया जाता है और 300 रूपया भी दिया जाता है जिसे तत्काल समिति द्वारा संज्ञान लेते हुए पाँच नाबालिग बच्चों को बाल गृह बालक उरमौरा रॉबर्ट्सगंज में आवासित करा दिया गया और नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र को निर्देशित किया गया। जिसके संबंध में जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा बताया गया कि प्रकरण मे संलिप्त व्यक्तियों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !