ज़मानिया विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल समिति द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत लोगो को जागरूक किया गया।
ज़मानिया – स्थानीय नगर क्षेत्र के बलुआ घाट पर मंगलवार को गंगा दशहरा के दिन सायं काल विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा में नशामुक्ति व स्वच्छता अभियान के तहत लोगो को जागरूक किया गया।
यह अभियान जय श्री राम के उद्घोष से प्रारंभ हुआ जिस दौरान विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने हाथों में तख्ती पर लिखे शब्दों से लोगों को जागरूक करते हुए नगर क्षेत्र को शुद्ध एवम् स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर धर्म जागरण प्रमुख गोविन्द दास, विश्व हिन्दू परिषद् के नगर संयोजक रोहित शर्मा, प्रीतम चौरसिया ,नवीन वर्मा ,मोहित सेठ किशन चौधरी, धनजी चौधरी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ,

