Friday, October 16, 2026
Homeक्राइमरिभव ऋषि हरियाणा और चंडीगढ़ के सरकारी विभागों के 657 करोड़ रुपयों...

रिभव ऋषि हरियाणा और चंडीगढ़ के सरकारी विभागों के 657 करोड़ रुपयों के लूटकाण्ड का सरग़ना कौन।

रिभव ऋषि हरियाणा और चंडीगढ़ के सरकारी विभागों के 657 करोड़ रुपयों के लूटकाण्ड का सरग़ना कौन।

गर्लफ्रेंड… और सरकारी अधिकारियों की पार्टियों में खर्च होते थे 20–20 लाख, वही करता था पैसों का इंतजाम डांसर ही मुख्य गवाह।

चंडीगढ़ :- हरियाणा और चंडीगढ़ के सरकारी विभागों के 657 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में मुख्य आरोपी बैंक अफसर रिभव ऋषि की गर्लफ्रेंड अब इस केस में अहम किरदार है। वह इस केस में फंसे हरियाणा के एक वरिष्ठ आईएएस के खिलाफ मुख्य गवाह भी बन गई है।बिहार के सिवान की रहने वाली युवती पेशे से डांसर है और अभी दिल्ली में रह रही है। सूत्रों के मुताबिक युवती ने सीबीआई को जानकारी दी है कि जीरकपुर स्थित लक्जरी विला डेड मैनर में हरियाणा सरकार के अधिकारियों के लिए पार्टियां होती थीं। इस दौरान अधिकारियों की ओर से डांसर्स पर उड़ाए जाने वाले पैसों का इंतजाम भी रिभव ही करता था। हर पार्टी पर 15-20 लाख रुपये खर्च होते थे।

इन पार्टियों में आईएएस अफसर व सरकारी फंड की हेराफेरी के लिए बनाई गई शेल कंपनियों के मालिक अभिषेक सिंगला, अरुण शर्मा, अंकुर शर्मा व पंचायत विभाग का पूर्व अधिकारी नरेश कुमार भवानी व बैंक अधिकारी अभय कुमार शामिल होते थे। युवती ने सीबीआई को बताया है कि छह से सात पार्टियों में हरियाणा का एक वरिष्ठ आईएएस शामिल हुआ था, जो केस में आरोपी है।

वह डांसर्स पर पैसा उड़ाता था और एस्कार्ट्स की सर्विस भी लेता था। सीबीआई ने आईएएस का फोल्ड फोन भी जब्त कर लिया है। यह बड़ा घोटाला हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लेबर बोर्ड समेत राज्य के करीब 8-9 विभागों के पैसों की हेराफेरी से जुड़ा है। गर्लफ्रेंड को रिभव ने दिए 56 लाख—— युवती ने सीबीआई को बताया कि रिभव ने उसे डांसिंग छोड़ने के लिए कहा था।

इसके बाद अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक वह उसे हर महीने करीब 10 लाख रुपये देता रहा। युवती को उससे कुल 56 लाख रुपये मिले। हालांकि, जल्द ही दोनों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जाएगी। आईएएस के लिए खरीदे सोने के सिक्के, बगीचे में दिए सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खाते से करीब 160 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जांच में सोने के सिक्कों का भी जिक्र है।

2025 में दिवाली से चार-पांच दिन पहले तत्कालीन चेयरपर्सन को 50-50 ग्राम के दो सोने के सिक्के दिए गए। रिभव ऋषि के लिए कुरियर का काम करने वाले व्यक्ति ने चंडीगढ़ की एक ज्वेलरी दुकान से सिक्के लिए और सेक्टर-7 स्थित एक घर पहुंचाया। उस व्यक्ति के अनुसार, वहां सिक्के बगीचे में एक व्यक्ति को दिए गए जिसे वह सर कहता था। सीबीआई के मुताबिक, मोबाइल टावर डाटा में चेयरपर्सन, कुरियर बॉय और बिचौलिए मनीष जिंदल के फोन की लोकेशन एक जगह मिली।

■ दिल्ली में खरीदा चार करोड़ का घर : रिभव ने 18 जुलाई 2025 को दिल्ली के द्वारका में युवती के लिए एक मकान खरीदने के लिए एक लाख रुपये टोकन मनी दी। तफ्तीश के अनुसार 4 करोड़ के इस मकान के लिए 3.10 करोड़ रुपये नकद दिए गए थे। इसमें 49 लाख रुपये लगाए और बाकी रकम रिभव ने दी। शेष 90 लाख रुपये में से 65 लाख रुपये बाद में दिए गए थे।

■ 2 जनवरी 2026 से युवती इसी मकान में रह रही है। दोनों थाइलैंड और दुबई भी गए। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, नवंबर 2025 में दुबई यात्रा के दौरान रिभव ने एयरपोर्ट के पास चार बेडरूम वाले डुप्लेक्स को भविष्य में दोनों के रहने के लिए पसंद करने की बात कही। जनवरी 2026 में दोनों फिर दुबई गए जहां उसने टॉयोटा लैंड क्रूजर बुक की।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !