संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने हल्का लेखपाल को लगाई फटकार
जमानियां (गाजीपुर) : स्थानीय तहसील के सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व एसपी डॉ ईरज राजा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।जिसमें 53 में महज 5 प्रार्थना पत्र का निस्तारण हुआ।वही मोहम्मदपुर हल्का के लेखपाल रमेश सोनकर को जिलाधिकारी ने मोहम्मदपुर के ग्रामीण विद्या निवास उपाध्याय के प्रार्थना पत्र जच्चा बच्चा केंद्र की जमीन पर कब्जा नहीं हटवाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इस दौरान फरियादियों ने राजस्व विभाग से 38, पुलिस विभाग से 2, विकास विभाग से 1, शिक्षा विभाग से 1, आपूर्ति विभाग से 2, नगर पालिका से 4, जलनिगम से 1, पंचायत राज विभाग 1, विद्युत विभाग से 1, चिकित्सा विभाग से 1 तथा समाज कल्याण विभाग से जुड़ा 1 प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें राजस्व विभाग से जुड़ा मात्र 5 प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया।उक्त मौके पर सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, एसडीएम ज्योति चौरसिया, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, सीओ रामकृष्ण तिवारी, बीडीओ बृजेश कुमार अस्थाना, अधिशासी अभियंता गोपी चंद सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इस मामले में लेखपाल को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि
मोहम्मदपुर गांव निवासी विद्यानिवास उपाध्याय ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 2015 में मैने गांव के सियाराम व हरेराम द्वारा गांव के जच्चा बच्चा केंद्र की जमीन मे अतिक्रमण करने के खिलाफ लिखित शिकायत किया था, जिस पर क्षेत्रिय लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार न्यायलय द्वारा 19 दिसंबर 2015 धारा 122 बी का मुकदमा चलाया गया था। जिस मुकदमे का 11 अक्टूबर 2023 को फैसला हो चुका है।परंतु न्यायलय द्वारा फैसले मे निधारित समयावधि से दूना समय बीत जाने के बाद भी आज तक क्षेत्रिय लेखपाल ग्राम प्रधान या किसी सक्षम अधिकारी द्वारा जच्चा बच्चा केंद्र की जमीन को अतिक्रमणकर्ताओं से मुक्त कराने हेतु कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिसे स्पष्ट है कि अतिक्रमणकर्ताओं को लेखपाल व ग्राम प्रधान की मौन सहमति है।

