आग का कहर : सात झोपड़ी जलकर हुई राख
जमानियां (गाजीपुर) : मतसा बाण में गुरुवार की सुबह 8:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से सात झोपड़ी सहित चार पशु झुलस गए वही दो बाईक जल गई।पशुओं को बचाने में दो महिला भी झुलस गई। जिनका कस्बा बाजार पीएचसी में स्वजन ने उपचार कराया।अगलगी की सूचना पर तहसीलदार रामनारायन वर्मा राजस्व टीम के साथ पहुंच जायजा लिया।

बता दे कि मतसा बाण में रहने घुरफेकन यादव के झोपड़ी में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने पास के उमाशंकर,राधेश्याम,अजय,विजेंद्र, गुड्डू व श्याम सुंदर की झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया।आग का विकराल रूप देख ग्रामीण सहम गए लेकिन हिम्मत नहीं हारते हुए आग को बुझाने के लिए जूझ गए।वही झोपड़ी से मवेशी को खोलने में खुशबू पत्नी अजय व मीरा पत्नी उमाशंकर भी आग की लपेटो में झुलस गई।

जिन्हें स्वजन उपचार के लिए कस्बा बाजार पीएचसी पहुंचे।ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह आग पर तो काबू पा लिया।लेकिन चार मवेशी व अजय व गुड्डू की बाईक जल गई।इसके अलावा पशुओं का भूसा व घर गृहस्थी का सारा समान व अनाज भी जल गया।गमअगलगी के सूचना के एक घँटा बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची।ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पा पाते तो बड़ी घटना घट जाती।तहसीलदार रामनारायन वर्मा ने कहा कि अगलगी का जायजा लिया गया है।लेखपाल का रिपोर्ट मिलते ही सरकारी मुआवजा दिया जाएगा।

