Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसीतापुर के पत्रकार की निर्मम हत्या के विरोध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन

सीतापुर के पत्रकार की निर्मम हत्या के विरोध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन

सीतापुर के पत्रकार की निर्मम हत्या के विरोध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन

गाजीपुर : सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र उपाध्याय की नृसंश हत्या के खिलाफ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्रक सौंपा। प्रदेश कार्यसमिति के दिशानिर्देश पर मंडल एवं जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पत्रकारों का दल जिलाधिकारी का पत्र उनके प्रतिनिधि सीआरओ आयुष चौधरी को देकर पत्रकारों की सुरक्षा की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हो रहे हमलों से पत्रकारों में भय और आक्रोश व्याप्त है। प्रदेश में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले न केवल लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुँचा रहे हैं बल्कि प्रदेश सरकार की स्वच्छ छवि को भी धूमिल कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पत्रकार के हमलावरों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई कर उन्हें जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए ताकि उनका जीवन सुरक्षित रह सके। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाई जाए जिससे भविष्य में ऐसे हमले रोके जा सकें। पत्रकार उत्पीड़न व हमलों की जांच के लिए विशेष समिति गठित की जाए। सत्येंद्र नाथ शुक्ल, धर्मेंद्र मिश्रा, सुनील यादव, विनीत दुबे, जितेंद्र वर्मा, पवन पांडेय, सुधाकर पाण्डेय, अविनाश तिवारी, मुन्ना यादव, संतोष शर्मा, विकाश सिंह, डॉ इस्तिहाक, राज कपूर, प्रदीप मद्धेशिया,रविन्द्र श्रीवास्तव,मृत्युंजय सिंह, राहुल सिंह, गौरी शंकर पाण्डेय, रेयाज़, संतोष शर्मा रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !