Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रोज़ा इफ्तार का हुआ आयोजन

नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रोज़ा इफ्तार का हुआ आयोजन

नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रोज़ा इफ्तार का हुआ आयोजन

 

जमानियां (गाजीपुर) स्थानीय नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय क्षेत्र के दुरहिया स्थित एक शॉपिंग मॉल रेस्टोरेंट में सोमवार की शाम रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसका आयोजन पूर्व नगर अध्यक्ष सैयद फैजान अख्तर ने किया। रोजा इफ्तार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील राम का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सुनील राम ने इसे हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक बताया। वहीं गाजीपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और बड़े बदलाव करने की बात कही। पूर्व सचिव नसीम अख्तर ने कहा कि जनता राहुल गांधी को भविष्य के प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है। इसके लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। इस अवसर पर लाल साहब यादव, हामिद अली, राजेश गुप्ता, हरिओम सिंह यादव, डॉक्टर गुड्डू कुमार, तोहिद खान, सरफराज खान, पुष्कर त्रिपाठी, चंद्रमा यादव, अरविंद मौर्य, कुंदन खरवार, विजय नारायण तिवारी, रामप्रवेश पांडेय, मोहम्मद सिराज, शशिकांत श्रीवास्तव, खुर्शीद सिद्दीकी, तसव्वर अंसारी, जीशान सिद्दीकी, गायत्री गुप्ता, इंद्रावती प्रजापति सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !