Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतीसंविधान की रक्षा के लिए सपा कार्यकर्ता करते रहेंगे संघर्ष- गोपाल यादव

संविधान की रक्षा के लिए सपा कार्यकर्ता करते रहेंगे संघर्ष- गोपाल यादव

संविधान की रक्षा के लिए सपा कार्यकर्ता करते रहेंगे संघर्ष- गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय डॉक्टर लोहिया मुलायम सिंह भवन बंसी बाजार गाज़ीपुर पर संपन्न हुई। बैठक में गोपाल यादव ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वीडियो चर्चा कार्यक्रम को गांव-गांव तक ले जाना है बाबा साहेब के सम्मान में , लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष करते रहेंगे। समाजवादी पार्टी के संगठन के सभी पदाधिकारी लगातार पीडीए चर्चा कार्यक्रम को 26 फरवरी तक आयोजित कर समाजवादी सरकार में किए गए विकास कार्यों को बताते हुए 2027 में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव जी ने सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से पार्टी के निर्देश का पालन करते हुए सभी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने और सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने की अपील की। विधायक सदर गाज़ीपुर जैकिशन साहू ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। अन्त में महाकुंभ की भगदड़ में मृत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त किया। बैठक का संचालन महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया। बैठक में सर्व श्री खुर्शीद अहमद विधायक, त्रिवेणी राम विधायक, रामधारी यादव, डॉक्टर नन्हकू यादव, रामजन्म चौहान मुन्नीलाल राजभर अशोक बिन्द, रामबचन यादव रविंद्र प्रताप यादव विभा पाल, राम जी राय डॉ सीमा यादव सूरज रामबिंद तहसील अहमद जय हिंद यादव राजेंद्र यादव कमलेश यादव गोवर्धन यादव शौर्या सिंह, समीर सिंह परशुराम बिंद मदन यादव बृजदेव खरवार राम तरस बनवासी, सुभाष चंद्र गुड्डू, सुजीत कुमार, रजनीकांत, आलोक कुमार, कंचन रावत पूजा गौतम अमित ठाकुर राजेश यादव अभिषेक कुशवाहा सदानंद यादव जमुना यादव, सदानंद कनौजिया भारत यादव राम विजय, नंदलाल धारा संतोष राम प्रकाश यादव उज्जवल कुमार, ममता जयराम यादव, रंजीत पंचू यादव, रामाशीष सग्गू, ममता, अमरीश, इतिहास लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !