Homeक्राइमबाबाओं के लिस्ट में एक और नाम जुड़ा धड़ाधड़ बाबा हुए गिरफ्तार.

बाबाओं के लिस्ट में एक और नाम जुड़ा धड़ाधड़ बाबा हुए गिरफ्तार.

बाबाओं के लिस्ट में एक और नाम जुड़ा धड़ाधड़ बाबा हुए गिरफ्तार...

गाजीपुर। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। थाना गहमर पुलिस टीम ने धारा 74, 75(1)(i), 65(2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 के तहत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उप निरीक्षक कौशलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त धड़ाधड़ बाबा उर्फ सूर्यप्रकाश पांडेय को गहमर स्टेशन के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया। आरोपी जंगीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचला का रहने वाला है और रायशंकर पांडेय का पुत्र है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी 15 फरवरी 2025 को की गई।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments