Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसरकारी डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस पड़ सकता है भारी

सरकारी डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस पड़ सकता है भारी

सरकारी डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस पड़ सकता है भारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस करना भारी पड़ सकता है. योगी सरकार अब ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए नए सिरे से हर जिले में एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो इस पर पूरी नजर रखेगी. यहीं नहीं स्वास्थ्य निदेशालय की तरफ से सभी सरकारी डॉक्टरों से इस संबंध में हलफनामा भी मांगा गया है। पिछले दिनों वाराणसी में प्राइवेट प्रैक्टिस से जुड़ा मामला सामने आने के बाद ये बड़ा कदम उठाया गया है, जिसके तहत सभी जिलों के चीफ मेडिकल अफसरों से रिपोर्ट तलब की गई है. इसके साथ ही सभी सीएमओ को कहा गया है कि किसी भी स्थिति में राजकीय चिकित्सकों को प्राइवेट प्रैक्टिस करते पाया गया तो डॉक्टर के साथ संबंधित सीएमओ के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महानिदेशालय ने सीएमओ और सीएमएस से जिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी में काम करने वाले डॉक्टरों से हलफनामा देने के निर्देश दिए हैं. इस हलफनामे में उन्हें इस बात की जानकारी देनी होगी कि संबंधित डॉक्टर मुख्यालय पर ही काम करते हैं और उनकी ओर से अलग से कोई प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं की जा रही है. निदेशालय के मुताबिक अगर कोई सरकारी डॉक्टर ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ रतनपाल सिंह सुमन ने कहा कि सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर पूरी तरह से रोक है. ऐसा करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा. इसके लिए सभी डॉक्टरों से हलफनामे भी मांगे गए हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !