Friday, July 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरयदुपति नर्सिंग कॉलेज में इंटरनेशनल यूथ-डे पर शपथ ग्रहण समारोह का हुआ...

यदुपति नर्सिंग कॉलेज में इंटरनेशनल यूथ-डे पर शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

यदुपति नर्सिंग कॉलेज में इंटरनेशनल यूथ-डे पर शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरूइन स्थित अग्रणी शिक्षण संस्थान यदुपति नर्सिग कालेज एवं हास्पिटल में रविवार को दीप प्रज्ज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती, विवेकानंद व फ्लैरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यापर्ण कर किया गया। तत्पश्चयात नर्सिंग की छात्राओं ने लैंपलाइटिंग में श्रद्धांजलि देते हुए नर्सिंग पेशे के प्रति सजग रहने की शपथ लिया। कार्यक्रम के दौरान वही डॉ अनूप सिंह द्वारा रचित महाकुम्भ-2025 का लोकार्पण किया गया। नर्सिंग के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. प्रदीप चौरसिया ने कहा कि किसी बीमारी से उबरने में जितना योगदान दवा व इलाज का होता है उतना ही सही देखभाल का भी होता है। इसमें बड़ी जिम्मेदारी नर्सेज निभाती है। नर्सिंग एक स्वास्थ्य सेवा पेशा है जो देखभाल की कला को विकसित करते हुए मरीजों की स्वास्थ्य, सुरक्षा, संवर्धन और अनुकूलन पर ध्यान केंद्रित करते हुए निःस्वार्थ भाव से उन्हें पूरी तरह स्वस्थता प्रदान करती है। विषय ज्ञान के साथ-साथ सेवा भाव को भी परिलक्षित करने वाला ही नर्सिंग पेशा के साथ शत प्रतिशत न्याय कर सकता है।

विशिष्ठ अतिथि डॉ प्रशान्त पाण्डेय ने कहा कि नर्सिंग मेडिकल का बैक बोन है, क्योंकि नर्सिंग के ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी होती है। उन्ही के सेवा भाव के द्वारा ही मरीज बेहतर हो सकता है। इस सेवा भाव में अनुशासन, अध्ययन, निःस्वार्थ भाव अति आवश्यक है। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक रणविजय सिंह,प्राचार्य संजय पाल, डॉ पंकज चौधरी, डा. ईश्वरचंद, डॉ अखिलेश, अंजली कुशवाहा, अनामिका यादव, राजेश मिश्रा, अजय, रूपा, निखिल, अंकिता सिंह, मेरियन आदित्य, नीतू आदि मौजूद रहे। संचालन सलोनी यादव तथा प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !