Saturday, July 18, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी तहसीलों में कुल 278 शिकायते प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36
शिकायतें प्रप्त हुईं, जिनमें से 4 का तत्काल समाधान किया गया। तहसील जखनियां में 47 में से 4, सेवराई में 27 में से 3, मुहम्मदाबाद में 62 में से 3, कासिमाबाद में 33 में से 2, और सैदपुर में 38 में से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सदर तहसील में 35 शिकायते प्रप्त हुईं, लेकिन मौके पर कोई निस्तारण नहीं हो सका। उपजिलाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेशीघ्रता से
स्थलीय निरीक्षण कर शेष शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश भी दिए, क्योंकि इ्सकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है।लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार जमानियां सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व, 5 अक्टूबर 2024 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सातों तहसीलों ेंकुल 398 शिकायते प्रप्त हुई थीं, जिनमें से 26 का मौके पर निस्तारण किया गया था। जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए तहसील समाधान दिवस का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है, जिसमें अधिकारियों को जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील हो उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निरदेश दिए जात हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !