2 फरवरी को आयोजित लटिया महोत्सव को लेकर शासन प्रशासन के अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
जमानियां (गाजीपुर) : सम्राट अशोक क्लब भारत की ओर से आगामी 2 फरवरी को आयोजित लटिया महोत्सव कार्यक्रम को लेकर बुधवार की दोपहर में आयोजक मंडल के साथ एसडीएम अभिषेक कुमार, सीओं रामकृष्ण तिवारी व कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने अशोक के लाट व कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।एसडीएम ने आयोजकों से तैयारियों का जायजा लिया
सीओ ने कहा कि महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।

शाहपुर लठिया गांव स्थित लाट पर एसडीएम,सीओं व कोतवाल आयोजक मंडल के साथ पहुंचकर कार्यक्रम के बारे में जानकारी लिया।आयोजको ने बताया कि दो फरवरी को कार्यक्रम में हजारों की भारी भीड़ होती है।अशोक स्तंभ परिसर स्थित लाट पर भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होता है।इसके बाद सभा स्थल पर भारी भीड़ होती है।एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि आयोजक मंडल पूरे कार्यक्रम की जानकारी दे।सीओ रामकृष्ण तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल व पीएससी तैनात रहेगी।आयोजक मंडल भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।क्योंकि दोनों लोगों के सामंजस्य से कार्यक्रम सफल होगा।कार्यक्रम के दिन चार व दो पहिया वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।रूट चार्ट तैयार किया जाएगा।सम्राट अशोक क्लब भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुंगतो सोसाइटी कोरिया के संस्थापक पूज्य भंते पोमन्यून सुनिम होंगे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ भिवखु नन्दरतन महाथेरो पूर्व राज्यमंत्री व अध्यक्ष अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ होंगे।धम्म मार्गदर्शक पूज्य धम्मगुरु भंते धम्मसरण तथा पूज्य भंते धम्मदीप चेयरमैन कोरिया इंडिया फ्रेंडशिप रिलेशन एसोसिएशन भी भाग लेंगे।कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रात्रि 11 बजे तक होगा।जिसमें शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलन का कार्यक्रम होगा।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पोस्टर, बैनर व जनसंपर्क कर इसका प्रचार हो रहा है।29 वां वर्ष कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है।लटिया महोत्सव की तैयारी तेजी से चल रही है। महोत्सव में स्थानीय क्षेत्र सहित दूर दराज के क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं।कार्यक्रम का विषय बिंदु विश्व समुदाय के साथ मधुर सम्बंध बनाने में भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक की भूमिका होगा।

