Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअशोक कुमार सिंह बने जमानियां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

अशोक कुमार सिंह बने जमानियां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

जमानियां : स्थानीय तहसील के बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को तहसील परिसर में 16 पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ।अध्यक्ष व सचिव के बीच ही मतदान हुआ।जबकि 9 अधिवक्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए।दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुआ तो चार बजे परिणाम घोषित हुआ।अशोक सिंह अध्यक्ष व अमरनाथ राम सचिव सहित अन्य विजेता अधिवक्ताओं को जीत का प्रमाण पत्र निर्वाचन अधिकारी रमेश सिंह यादव ने सौंपा।

बार एसोसिएशन का चुनाव सुबह 10:30 से 2: 30 बजे तक हुआ।जिसमें अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह 63 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोरखनाथ को 10 मतों से पराजित कर विजेता घोषित हुए।सचिव पद पर अमरनाथ राम ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी मुनेश सिंह को 33 मतों से हराकर सचिव बने।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार व कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के पद पर अंश बहादुर सिंह व कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के पद पर मिथिलेश प्रताप सिंह व शमशाद राईनी व सह सचिव प्रशासन के पद पर आजाद खां, पुस्कालय पद पर अक्षय कुमार व सूचना पद पर असरफ तथा कार्यकारणी सदस्य के पद पर घनश्याम सिंह,संजय सिंह यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए।जिन्हें चुनाव अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने विजेता प्रत्याशियों को माला पहना कर उन्हें बधाई दी। चुनाव संपन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी रमेश सिंह यादव व विनोद कुमार उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !