पत्रकार उत्पीड़न के विरुद्ध लामबंद हुए कलमकार दिया पत्रक
जमानियां (गाजीपुर) : मऊ जनपद के छह पत्रकारों के ऊपर सहायक अध्यापिका रागिनी मिश्रा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमें को लेकर पत्रकारो में आक्रोश व्याप्त है ।
इसी संबंध में गुरुवार को स्थानीय तहसील के पत्रकारों ने एसडीएम अभिषेक कुमार को मुख्यमंत्री के नाम पत्रक सौंपा।मांग किया कि पत्रकारों पर दर्ज मुकदमा को वापस लिया जाय। साथ ही सहायक अध्यापक के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाय।यह स्थिति न केवल स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर हमला है, बल्कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का भी प्रतीक है।इस मौके पर प्रभाकर सिंह,प्रमोद यादव,वीर बहादुर,अमरेंद्र सिंह,रतन श्रीवास्तव,चंद्र मौली पांडेय, प्रदीप शर्मा,आजाद शाह,अभिषेक श्रीवास्तव आदि पत्रकार रहे ।


