Saturday, July 18, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरतन व मन-मस्तिष्क की स्वस्थता से ही मानव जीवन होगा बेहतर :...

तन व मन-मस्तिष्क की स्वस्थता से ही मानव जीवन होगा बेहतर : क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

तन व मन-मस्तिष्क की स्वस्थता से ही मानव जीवन होगा बेहतर : क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

 

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित पकड़ीतर स्थल पर रविवार को क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन कर लोगों को चिकित्सीय सलाह और दवाईयों के साथ ही शारीरिक रुप से कमजोर 50 लोगों को डेका ड्यूराबोलिन का इंजेक्शन लगाया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने बताया कि मुफ्त चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है। तन व मन-मस्तिष्क की स्वस्थता से ही मानव जीवन बेहतर हो सकता है। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धि जानकारी देने के साथ ही जरूरी दवा व विटामिन का वितरण किया गया तथा शारीरिक रुप से कमजोर 50 वृद्धजनों को डेका ड्यूराबोलिन-50 एमजी का इंजेक्शन लगाया गया। उक्त मौके पर संतोष सिंह पिन्टू, प्रभाकर सिंह, बबलू दूबे, संजय सिंह, लुल्लू सिंह, मिन्टू सिंह सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !