Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउत्साहपूर्वक मनाया गया प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का 31वां स्थापना दिवस

उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का 31वां स्थापना दिवस

जमानियां। हेतिमपुर स्थित नटीनिया दाई मंदिर परिसर में मंगलवार को प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का 31वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैदर अली खा और मंडल महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष रामदुलार बिंद ने शिरकत की। कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों पर गहन चर्चा हुई।
महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैदर अली खा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण कर अराजकता फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे वास्तविक मुद्दों से जनता को भटकाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर गरीबों को और गरीब तथा अमीरों को और अमीर बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। जिला अध्यक्ष रामदुलार बिंद ने स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि पार्टी आने वाले चुनावों में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा, “हम सत्ता में भागीदारी और हिस्सेदारी लेकर रहेंगे और किसान विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।” कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर रामकेवल बिंद, इंद्राशन बिंद, महेंद्र कुमार बिंद, ग्राम प्रधान श्याम सुंदर बिंद, बंशी, मुन्ना बिंद, पवन कुमार बिंद, रामप्रवेश बिंद और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साह और संकल्प के साथ हुआ, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !