Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकोतवाली पुलिस ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा, लोगों को...

कोतवाली पुलिस ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा, लोगों को दिया सुरक्षा का एहसास

जमानियां। कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम क्षेत्रिय सुरक्षा को लेकर पैदल गश्त के जरिए आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया।
बता दे कि एसआई अजय कुमार, पुलिस चौकी इंजार्च अशोक सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ स्टेशन बाजार में पैदल गश्त किया। उपनिरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि पैदल गश्त के दौरान
पुलिस ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से आह्वान किया कि किसी तरह की समस्या या संदिग्ध दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। वही चौकी प्रभारी जमानियां रेलवे स्टेशन ने पुलिस बल के साथ साम को पैदल गश्त के दौरान गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों, सवारों से कड़ाई से पूछताछ किया, जिसके कारण राहगीर लोग खुद को असहज महसूस करते रहे। वही उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर पैदल गश्त के कुछ उदाहरण आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जा सके और सुरक्षा व्यवस्था मज़बूत करने के लिए पैदल गश्त किया जा रहा है। इस दौरान, पुलिस ने स्टेशन बाजार से लेकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !