संविधान निर्माता पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आक्रोशित
जमानियां (गाजीपुर) : कस्बा के चांदपुर स्थित कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को एक आवश्यक बैठक आहूत की गई । जिसमें भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर किये गए अपमानजनक टिप्पणी को लेकर
कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नसीम अख्तर ने कहां की भारतीय जनता पार्टी भारतीय संविधान को बदलना चाहती है जो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है।गृह मंत्री की संसद सदस्यता समाप्त कर उन्हें गृह मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। ऐसे लोग भारत में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। ताकि वोट का ध्रुवीकरण हो और वह सत्ता में बने रहें। उक्त अवसर पर गायत्री गुप्त,लुकमान मंसूरी, रुद्र तिवारी, अभिमन्यु आदि उपस्थित थे।अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने किया।


