Saturday, July 18, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसीएमओ सुनील पांडे द्वारा मंत्री ओपी राजभर का पैर छूने पर भड़के...

सीएमओ सुनील पांडे द्वारा मंत्री ओपी राजभर का पैर छूने पर भड़के ब्राह्मण समाज के लोग सीएमओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन

गाजीपुर
सीएमओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन

सीएमओ सुनील कुमार पांडे द्वारा मंत्री ओपी राजभर का पैर छूने का है मामला

गाजीपुर । में सीएमओ कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं और ब्राह्मण समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध गाजीपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील पांडेय द्वारा कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का सार्वजनिक मंच पर पैर छूने के मामले को लेकर था।

सीएमओ से माफी मांगने की मांग

गाजीपुर में एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान, सीएमओ डॉ. सुनील पांडेय ने मंच पर मंत्री ओपी राजभर का पांव छूकर अभिवादन किया। यह घटना कैमरों के सामने हुई, जिससे लोग उनके इस कृत्य को लेकर नाराज हो गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीएमओ ने अपने पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं और ब्राह्मण समाज के लोगों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीएमओ से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले लोगो ने पत्रक भी सौंपा।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !