जमानियां (गाजीपुर)। साधन सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता न होने से क्षुब्ध समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में शनिवार को उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार को पत्रक सौप पर किसानों की समस्याओं का निराकरण करने की बात कहीं।
सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि
विधान सभा के किसी भी साधन सहकारी समिति पर डीएपी उर्वरक उपलब्ध न होने से गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। किसान डीएपी के लिए मारे-मारे फिर रहे है। गेहूं बुआई का यह पीक समय चल रहा है। शीघ्र ही विधानसभा के समस्त साधन सहकारी समितियों पर डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हुआ तो किसान भाईयों के सामने गेहूं बुवाई का संकट पैदा हो जायेगा। अतएव डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया ताकि किसानों की समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण हो सके। उक्त मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, रजनीश यादव, तौकीर खां, दया शंकर यादव, दिनेश यादव, विजय यादव, काशीनाथ यादव, सद्दाम खां,अनिल पाण्डे, झिल्लू यादव, आमिर अली उर्फ गोलू आदि लोग मौजूद रहे।


